Market Cap: पिछले हफ्ते सेंसेक्स की 10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,09,717.54 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। जबकि, बाकी की 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 46.685.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 414.69 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ था और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। पिछले हफ्ते भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मार्केट कैप में गिरावट आई।
भारतीय स्टेट बैंक के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान
इस दौरान, भारतीय स्टेट बैंक के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते एसबीआई के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 44,722.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 9,41,107.62 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की वैल्यूएशन 31,167.1 करोड़ रुपये घटकर 11,18,055.03 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस की मार्केट वैल्यू 28,456.26 करोड़ रुपये घटकर 8,66,477.69 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, एलएंडटी की वैल्यूएशन 5,371.84 करोड़ रुपये घटकर 5,46,621.21 करोड़ रुपये पर आ गई।
इन कंपनियों के निवेशक हुए मालामाल
वहीं दूसरी, पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के निवेशक मालामाल हो गए क्योंकि इनके मार्केट कैप में तेजी देखने को मिली। इस दौरान, एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 15,425.09 करोड़ रुपये की तेजी दर्ज की गई और ये बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 11,486.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,610.02 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यूएशन 8,763.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,562.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में भी दर्ज की गई बढ़ोतरी
इनके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 6,563.28 करोड़ रुपये बढ़कर 19,42,866.58 करोड़ रुपये हो गई और एलआईसी का मार्केट कैप 2,751.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,549.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 1,694.61 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,675.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।