1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में चौतरफा बिकवाली ने कंपनियों का समीकरण बिगाड़ा, इतने लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

बाजार में चौतरफा बिकवाली ने कंपनियों का समीकरण बिगाड़ा, इतने लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 06, 2022 12:51 pm IST,  Updated : Mar 06, 2022 12:51 pm IST

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 49,321.79 करोड़ रुपये घटकर 7,57,610.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

stock maret - India TV Hindi
stock maret  Image Source : FILE

Highlights

  • शीर्ष 10 कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण घटा
  • विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली से बाजार में गिरावट
  • आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण घटकर 4,78,070 करोड़

नई दिल्ली। शेयर बाजार में पिछली सप्ताह चौतरफा बिकवाली के चलते शीर्ष 10 कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण 2.11 लाख करोड़ रुपये घटा गया। इस दौरान एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे अधिक प्रभावित हुए। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव, तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच छुट्टियों से छोटे हुए सप्ताह में सेंसेक्स 1,524.71 अंक टूट गया। 

एचडीएफसी को सबसे अधिक नुकसान 

शीर्ष 10 कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से 2,11,155.03 करोड़ रुपये गिर गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 49,321.79 करोड़ रुपये घटकर 7,57,610.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 35,396.59 करोड़ रुपये घटकर 4,74,593.94 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी का पूंजीकरण 33,023.19 करोड़ रुपये घटकर 4,02,210.71 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण 29,343.26 करोड़ रुपये घटकर 4,78,070.84 करोड़ रुपये हो गया। बीते सप्ताह बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी कमी हुई।

बाजार गिरने के बावजूद रिलायंस को नुकसान नहीं 

इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का पूंजीकरण 28,006.22 करोड़ रुपये बढ़कर 15,73,050.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इंफोसिस का पूंजीकरण 12,470.59 करोड़ रुपये बढ़कर 7,24,913.68 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन 2,034.48 करोड़ रुपये बढ़कर 13,03,989.59 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा