1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Close: शेयर बाजार ने की जबरदस्त वापसी, सेंसेक्स 329 अंक और निफ्टी 93 अंक ऊपर बंद

Share Market Close: शेयर बाजार ने की जबरदस्त वापसी, सेंसेक्स 329 अंक और निफ्टी 93 अंक ऊपर बंद

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Oct 30, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 04:28 pm IST

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज के कारोबारी सत्र में बढ़कर बंद हुआ है। आईटी, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में तेजी देखी गई।

Share Market Close- India TV Hindi
Share Market Close Image Source : PTI

भारतीय कंपनियों की ओर से पेश किए जा रहे दामदार तिमाही नतीजों के कारण सोमवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 329.85 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 64,122.65 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 93.65 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 19,140.90 अंक पर बंद हुआ है।

बाजार में खरीदारी का रुझान लार्ज कैप शेयरों में देखने को मिला। निफ्टी100 में 0.45 प्रतिशत की तेजी हुई है। वहीं, स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में हल्की खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.09 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में खरीदारी देखी गई है। वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और कन्जूमर शेयरों पर दबाव देखा गया।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा, टीसीएस, एलएंडटी, एसबीआई, नेस्ले, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, जेएसडब्लू स्टील, सन फार्मा और टाइटन कंपनी बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एचयूएल, विप्रो, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस गिरकर बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, ताइपे, सियोल, बैंकॉक और  सिंगापुर के बाजार हरे निशान में और टोक्यो एवं जकार्ता के बाजार लाल निशान में बंद हुए। अमेरिका के बाजार शुक्रवार के सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं,ब्रेंट क्रूड  1.13 प्रतिशत गिरकर 88.36 डॉलर प्रति बैरल पर है। शुक्रवार के सत्र में विदेशी निवेशकों की ओर से 7,702 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।  

बाजार की ओपनिंग

आज सेंसेक्स 71 अंक की गिरावट के साथ 63,711.85 अंक और निफ्टी 27  अंक की गिरावट के साथ  19020 अंक पर खुला था। इसके बाद बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा