1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में हाहाकार, 1600 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी ने अहम सपोर्ट तोड़ा, जानिए अब आगे क्या

Stock Market में हाहाकार, 1600 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी ने अहम सपोर्ट तोड़ा, जानिए अब आगे क्या

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 14, 2022 03:10 pm IST,  Updated : Feb 14, 2022 03:11 pm IST

आने वाले दिनों में निफ्टी 16300-16500 तक जा सकता है। वहीं, सेंसेक्स 54,500 के स्तर को टच कर सकता है। यानी आने वाले समय में और बड़ी गिरावट आ सकती है।

sensex- India TV Hindi
sensex Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक टूटकर 56,517 अंक पर आया
  • एनएसई निफ्टी भी 480 अंक से अधिक टूटकर 16,876 पर
  • 05 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान अभी तक निवेशकों को

नई दिल्ली। शेयर बाजार में जबरदस्त सेलऑफ देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक टूटकर 56,517 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 480 अंक से अधिक टूटकर 16,876 पर है। निफ्टी ने अपना अहम सपोर्ट तोड़ दिया है। ऐसे में बाजार विशेषज्ञ बाजार में और गिरावट आने की आशंका जता रहे हैं। 

सेंसेक्स 54,500 और निफ्टी 16,300 तक गिरने का अनुमान 

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने इंडिया टीवी को बताया कि भारतीय शेयर बाजार में और बड़ी गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि तकनीकी रूप से निफ्टी अपना एक साइकिल पूरी कर रहा है। ट्रेंडरेखा ब्रेकडाउन होता हुआ दिख रहा है। वहीं, आरएसआई और एमएसीडी नेगेटिव डाइवर्जेंस शो कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में निफ्टी 16300-16500 तक जा सकता है। वहीं, सेंसेक्स 54,500 के स्तर को टच कर सकता है। यानी आने वाले समय में और बड़ी गिरावट आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को सर्तक रहने की जरूरत है।

सभी सूचकांक लाल निशान में 

सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिड और स्मॉल-कैप सूचकांकों में से 2% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, यूरोपीय बाजार लाल निशान में खुले हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन और मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण भारतीय बाजार में गिरावट बढ़ी है। अगर रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता है या अमेरिका द्वारा रूप पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा होती है तो इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर होगा। कीमतेंऔर बढ़ सकती हैं। यदि क्रूड और अधिक जाता है तो भारत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बाजार इस बात को लेकर भी चिंतित है कि बढ़ती मुद्रास्फीति (कच्चे तेल की मजबूती पर) के साथ, फेड टेपिंग और रेट हाइक पर अपेक्षा से अधिक तेजी से कार्य कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा