1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 4 अंक की गिरावट और निफ्टी 1 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद, इन शेयरों में हुआ बड़ा नुकसान

सेंसेक्स 4 अंक की गिरावट और निफ्टी 1 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद, इन शेयरों में हुआ बड़ा नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 03, 2024 03:40 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 03:51 pm IST

बीएसई सेंसेक्स 4.40 अंकों की गिरावट के साथ 82,555.44 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 1.15 अंक की बढ़त के साथ 25,279.85 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 92.85 अंकों की बढ़त लेकर 82,652.69 अंकों पर खुला था और निफ्टी 34.7 अंकों की बढ़त के साथ 25,313.40 अंकों पर खुला था।

आज बाजार ने फ्लैट ओपनिंग के बाद फ्लैट क्लोजिंग भी की- India TV Hindi
आज बाजार ने फ्लैट ओपनिंग के बाद फ्लैट क्लोजिंग भी की Image Source : PTI

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह से फ्लैट रहे। बाजार में आज फ्लैट ओपनिंग के बाद फ्लैट क्लोजिंग भी हुई। बीएसई सेंसेक्स 4.40 अंकों की गिरावट के साथ 82,555.44  अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 1.15 अंक की बढ़त के साथ 25,279.85 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 92.85 अंकों की बढ़त लेकर 82,652.69 अंकों पर खुला था और निफ्टी 34.7 अंकों की बढ़त के साथ 25,313.40 अंकों पर खुला था।

सेंसेक्स के इन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.29 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद, इंफोसिस में 1.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 0.99 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील में 0.93 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 0.89 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 0.82 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इनके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, टीसीएस और आईटीसी के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी अच्छी तेजी

इनके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फिनसर्व 1.30 प्रतिशत, टाइटन 0.85 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.75 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.72 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इनके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर भी आज तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स और निफ्टी के आधी से ज्यादा कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद 

बताते चलें कि मंगलवार को सेंसेक्स की कुल 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए जबकि 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 में शामिल 50 में से 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए तो 21 कंपनियों के शेयर फायदे में बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा