1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. विदेशी बाजारों में तेजी से भारतीय मार्केट में 'गुड फ्राइडे', सेंसेक्स 632 अंक उछल कर बंद

विदेशी बाजारों में तेजी से भारतीय मार्केट में 'गुड फ्राइडे', सेंसेक्स 632 अंक उछल कर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 27, 2022 05:11 pm IST,  Updated : May 27, 2022 05:11 pm IST

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ।

Stock market- India TV Hindi
Stock market Image Source : FILE

Highlights

  • शुक्रवार को सेंसेक्स 632 अंक चढ़कर बंद हुआ
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक चढ़ा
  • ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत चढ़कर 118.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया

भारतीय शेयर बाजारों में हफ्ते की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई हो लेकिन हफ्ते का अंत भला ही हुआ है। शुक्रवार को सेंसेक्स 632 अंक चढ़कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ इन्फोसिस और बैंक शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयरों बाजारों में शुक्रवार तेजी रही। 

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 684.1 अंक चढ़कर 54,936.63 तक पहुंच गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 16,352.45 अंक पर बंद हुआ। 

इन शेयरों में हुई कमाई 

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं, दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर गिरावट में रहे। 

एशियाई बाजारों में तेजी 

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट समेत दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की सकरात्मक रुख के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी क रुख था। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में तेजी तथा अमेरिका में अनुकूल खुदरा आय के बीच निवेशकों ने खरीदारी की। 

कच्चे तेल में तेजी 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली में गिरावट से घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद मिली।’’ इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत चढ़कर 118.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों में बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,597.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा