1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : फिर से लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा शेयर टूटे, मेटल स्टॉक्स उछले

Share Market : फिर से लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा शेयर टूटे, मेटल स्टॉक्स उछले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 21, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 04:00 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 6.20 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 2.67 फीसदी, बीपीसीएल में 2.67 फीसदी, टाटा मोटर्स में 2.52 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 2.48 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.56 फीसदी या 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। यह 0.51 फीसदी या 117 अंक की गिरावट के साथ 22,795 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 37 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 6.20 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 2.67 फीसदी, बीपीसीएल में 2.67 फीसदी, टाटा मोटर्स में 2.52 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 2.48 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी हिंडाल्को में 2.09 फीसदी, टाटा स्टील में 1.85 फीसदी, आयशर मोटर्स में 1.63 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 1.21 फीसदी और एसबीआई लाइफ में 0.73 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 2.58 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.21 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.02 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.05 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.41 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.93 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.27 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.74 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.34 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.92 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.17 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.79 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.46 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.46 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.672 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मेटल में 1.02 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा