1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक ही दिन में शेयर बाजार के निवेशक हो गए मालामाल, सेंसेक्स और निफ्टी ने दर्ज की रिकॉर्ड उछाल

एक ही दिन में शेयर बाजार के निवेशक हो गए मालामाल, सेंसेक्स और निफ्टी ने दर्ज की रिकॉर्ड उछाल

 Published : Mar 29, 2023 03:35 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 03:39 pm IST

Sensex and Nifty News: आज शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखी जा रही है। कंपनियां एक ही दिन में कमाकर मालामाल हो गई हैं। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में कितना उछाल आया है।

Sensex and nifty- India TV Hindi
एक ही दिन में शेयर बाजार के निवेशक हो गए मालामाल Image Source : FILE

Share Market Closed Today: शेयर बाजार आज कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखी गई है। सेंसेक्स 346 अंकों की उछाल के साथ 57,960 पर तथा निफ्टी 135 अंक चढ़कर 17,957 पर आज कारोबार बंद किया। बता दें कि जब सुबह मार्केट खुला था तब सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, वहीं 5 शेयर लाल निशान पर थे। सेंसेक्स तब 97 अंकों की तेजी के साथ 57,711.69 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 34.15 अंकों की तेजी के साथ 16,985.85 पर था। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक नुकसान में थे।

Sensex 30 share updates
Image Source : BSEये हैं सेंसेक्स-30 के शेयर

कल गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार 

भारी उतार चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 40 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,613.72 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक मजबूत खुला और एक समय 295.59 अंक तक चढ़ गया था। लेकिन बाजार इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया। सेंसेक्स के 19 शेयर नुकसान में जबकि 11 लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,951.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 17,061.75 से 16,913.75 अंक के दायरे में रहा। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 नुकसान में जबकि 17 लाभ में रहे।

विदेशी बाजार में मामूली गिरावट 

मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 37.83 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 32,394.25 पर, एसएंडपी 500 6.26 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 3,971.27 पर और नैस्डैक कंपोजिट 52.76 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 11,716.08 पर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार दिख रहा है। जापान का निक्केई और ताइवान के साथ ही दक्षिण कोरिया का कोप्सी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा