1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बड़ी बढ़त गंवाकर मामूली तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 144 और निफ्टी 16 अंक उछला

बड़ी बढ़त गंवाकर मामूली तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 144 और निफ्टी 16 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 10, 2024 03:41 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 03:50 pm IST

आज बीएसई सेंसेक्स 144.31 अंकों की तेजी के साथ 81,611.41 अंकों पर बंद हुआ। तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 भी 16.50 अंकों की बढ़त के साथ 24,998.45 अंकों पर बंद हुआ।

शेयर बाजार ने गंवाई बड़ी बढ़त- India TV Hindi
शेयर बाजार ने गंवाई बड़ी बढ़त Image Source : PTI

Share Market Closing 10th October, 2024: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी शेयर बाजार में जबरदस्त वॉलेटिलिटी देखने को मिली। हालांकि, अंत में बाजार मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 144.31 अंकों की तेजी के साथ 81,611.41 अंकों पर बंद हुआ। तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 भी 16.50 अंकों की बढ़त के साथ 24,998.45 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 167.71 अंकों की गिरावट के साथ 81,467.10 अंकों पर और निफ्टी 31.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,981.95 अंकों पर बंद हुआ था।

82,002 से 81,611 अंकों पर आया सेंसेक्स

 

बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स 82,002.84 अंकों के लेवल पर निफ्टी 25,134.05 अंकों के लेवल पर पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद बाजार में रुक-रुक कर कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार बेहद मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी

आज सेंसेक्स के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 4.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा जेएसडब्लू स्टील 1.82 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.75 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.43 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.34 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

टेक महिंद्रा को हुआ बड़ा नुकसान

टेक महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 2.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सनफार्मा के शेयर 1.90 प्रतिशत, इंफोसिस 1.78 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.10 प्रतिशत, टाइटन 1.00 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.74 प्रतिशत, टीसीएस 0.56 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और स्टेट बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा