1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1439 और निफ्टी 470 अंकों की तेजी के साथ बंद

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1439 और निफ्टी 470 अंकों की तेजी के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 12, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 03:50 pm IST

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ एक कंपनी का शेयर लाल निशान में बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 49 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए तो सिर्फ 1 कंपनी का शेयर लाल निशान में बंद हुआ।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार तेजी Image Source : PTI

Share Market Closing 12th Sep, 2024: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1439.55 अंकों की तेजी के साथ 82,962.71 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 470.45 अंकों की तेजी के साथ 25,388.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को सेंसेक्स 398.13 अंकों के नुकसान के साथ 81,523.16 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 122.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,918.45 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में हुए बंद

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ एक कंपनी का शेयर लाल निशान में बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 49 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए तो सिर्फ 1 कंपनी का शेयर लाल निशान में बंद हुआ। बताते चलें कि आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,116.19 अंकों का अपना नया ऑल टाइम हाई टच किया।

भारती एयरटेल के शेयरों में बंपर उछाल

आज सेंसेक्स की कंपनियों में से भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 3.68 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा एनटीपीसी के शेयर 3.53 प्रतिशत, जेएसडब्सू स्टील के शेयर 2.96 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.92 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.67 प्रतिशत, टेक महिंद्रा के शेयर 2.58 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 2.55 प्रतिशत, टाटा स्टील के शेयर 2.53 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 2.37 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 2.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान में रहने वाली इकलौती कंपनी रही नेस्ले इंडिया 

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों- अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, टीसीएस और एशियन पेंट्स के भी शेयर हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सिर्फ नेस्ले इंडिया के शेयर 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा