1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 16, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 03:46 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 16.25 अंकों (0.06%) की बढ़त के साथ 25,212.05 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, mahindra and mahindra, tech mahindra,- India TV Hindi
बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 16 July, 2025: हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 63.57 अंकों (0.08%) की मामूली बढ़त के साथ 82,634.48 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 16.25 अंकों (0.06%) की बढ़त के साथ 25,212.05 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज लगातार दूसरा दिन था, जब बाजार ने हरे निशान में कारोबार बंद किया है। उससे पहले, घरेलू शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों तक गिरावट दर्ज की गई थी।

निफ्टी 50 की 30 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में बंद किया कारोबार

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का कैसा रहा हाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 1.94 प्रतिशत, एसबीआई 1.81, इंफोसिस 1.57, अडाणी पोर्ट्स 0.73, आईटीसी 0.54, एशियन पेंट्स 0.38, एलएंडटी 0.31, मारुति सुजुकी 0.20, एक्सिस बैंक 0.14, टाइटन 0.06, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.06, एनटीपीसी 0.06 और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इनके अलावा, सनफार्मा के शेयर 1.49, टाटा स्टील 1.10, टाटा मोटर्स 0.87, बजाज फाइनेंस 0.71, बीईएल 0.67, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63, टीसीएस 0.63, पावरग्रिड 0.50, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.46, आईसीआईसीआई बैंक 0.45, एचसीएल टेक 0.27, ट्रेंट 0.17, बजाज फिनसर्व 0.12 और भारती एयरटेल के शेयर 0.08 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा