1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 200 और निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों में हुआ भारी नुकसान

सेंसेक्स 200 और निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों में हुआ भारी नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 16, 2025 03:39 pm IST,  Updated : May 16, 2025 03:51 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 42.30 अंकों (0.17%) की गिरावट के साथ 25,019.80 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex, eternal, asian paints, hindustan unil- India TV Hindi
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 16th May, 2025: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया और लाल निशान में ही कारोबार बंद किया। हफ्ते के आखिरी दिन 200.15 अंकों (0.24%) के नुकसान के साथ 82,330.59 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 42.30 अंकों (0.17%) की गिरावट के साथ 25,019.80 अंकों पर बंद हुआ। आज खासतौर पर आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली। बताते चलें कि कल, गुरुवार को सेंसेक्स 1200.18 अंकों (1.48%) की तेजी के साथ 82,530.74 अंकों पर और निफ्टी 395.20 अंकों (1.60%) की बढ़त के साथ 25,062.10 अंकों पर बंद हुआ था।

भारती एयरटेल के शेयर में भारी गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 14 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। शुक्रवार को आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 1.38 प्रतिशत की बढ़त और भारती एयरटेल के शेयर 2.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स के शेयरों में उछाल

इनके अलावा, शुक्रवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.10 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.98, आईटीसी 0.80, टाटा मोटर्स 0.36, एनटीपीसी 0.35, इंडसइंड बैंक 0.26, नेस्ले इंडिया 0.25, पावरग्रिड 0.23, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.19, मारुति सुजुकी 0.13, आईसीआईसीआई बैंक 0.12, कोटक महिंद्रा बैंक 0.08, टाटा स्टील 0.06, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.01 और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

एचसीएस टेक, एसबीआई के स्टॉक्स टूटे

वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर 2.14, भारतीय स्टेट बैंक 1.96, इंफोसिस 1.46, टेक महिंद्रा 0.79, टीसीएस 0.50, बजाज फिनसर्व 0.42, सनफार्मा 0.38, लार्सन एंड टुब्रो 0.36, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.31, टाइटन 0.16, बजाज फाइनेंस 0.14, एक्सिस बैंक 0.09 और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा