1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार 5वें दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 557 और निफ्टी में 160 अंकों का उछाल

लगातार 5वें दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 557 और निफ्टी में 160 अंकों का उछाल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 21, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 03:46 pm IST

बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी हावी होने पर ये हरे निशान में आ गया था। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 899.01 अंकों और निफ्टी 283.05 अंकों की बढ़त लेकर 23,190.65 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, ntpc, bajaj finance, kotak mahindra b- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार ने इस पूरे हफ्ते हरे निशान में कारोबार बंद किया Image Source : PTI

Share Market Closing 21st March, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार 5वें दिन बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए। हफ्ते के आखिरी दिन, एक बार फिर शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंकों (0.73%) की बढ़त के साथ 76,905.51 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 159.75 अंकों (0.69%) की बढ़त लेकर 23,350.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी हावी होने पर ये हरे निशान में आ गया था। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 899.01 अंकों और निफ्टी 283.05 अंकों की बढ़त लेकर 23,190.65 अंकों पर बंद हुआ था।

आज एनटीपीसी के शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 3.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स में भी उछाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज बजाज फाइनेंस के शेयर 2.62 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.14 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.13 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 2.11 प्रतिशत, सनफार्मा 2.08 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 2.03 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.86 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.48 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.41 प्रतिशत, जोमैटो 1.25 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.96 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.89 प्रतिशत, आईटीसी 0.76 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.74 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.69 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज टाटा स्टील के शेयर 1.19 प्रतिशत, इंफोसिस 0.98 प्रतिशत, टाइटन 0.78 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा