Share Market Closing 29 July, 2025: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे से जारी भारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। मंगलवार को बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 446.93 अंकों (0.55%) की बढ़त के साथ 81,337.95 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 140.20 अंकों (0.57%) की तेजी के साथ 24,821.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि इस हफ्ते सोमवार और पिछले हफ्ते गुरुवार-शुक्रवार को बाजार में भयावह गिरावट दर्ज की गई थी। कल, सोमवार को सेंसेक्स 572.07 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 80,891.02 अंकों पर और निफ्टी 156.10 अंकों के नुकसान के साथ 24,680.90 अंकों पर बंद हुआ था।
एलएंडटी के शेयरों में शानदार तेजी
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा 2.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर
सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों की बात करें तो आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.07 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.03 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.69 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.42 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.05 प्रतिशत, सनफार्मा 0.93 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.75 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.69 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.61 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.58 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.57 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.51 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.47 प्रतिशत, एसबीआई 0.24 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.19 प्रतिशत, बीईएल 0.17 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
इन स्टॉक्स में दर्ज की गई गिरावट
वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को एक्सिस बैंक के शेयर 0.64 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.58 प्रतिशत, आईटीसी 0.43 प्रतिशत, टाइटन 0.41 प्रतिशत, एटरनल 0.37 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.28 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.15 प्रतिशत, इंफोसिस 0.13 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.08 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।