1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 322 और निफ्टी 78 अंक लुढ़का- इन स्टॉक्स में भारी नुकसान

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 322 और निफ्टी 78 अंक लुढ़का- इन स्टॉक्स में भारी नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 05, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 04:26 pm IST

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bel, hindustan unilever, tata steel, - India TV Hindi
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट Image Source : PTI

Share Market Closing 5 January, 2026: सोमवार को हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 322.39 अंकों (0.38%) की गिरावट के साथ 85,439.62 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 78.25 अंकों (0.30 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,250.30 अंकों पर बंद हुआ। आज खासतौर पर आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ा नुकसान देखने को मिला। बताते चलें कि आज बाजार ने मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी और कुछ समय बाद बढ़त लेकर हरे निशान में आ गया था। लेकिन, बाद में जब बिकवाली हावी हुई तो ये संभल नहीं पाया और गिरावट लगातार बढ़ती चली गई।

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 2.65 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.62 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.56 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.53 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.45 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.40 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.23 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.12 प्रतिशत, टाइटन 0.70 प्रतिशत, एसबीआई 0.60 प्रतिशत, ट्रेंट 0.47 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.27 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.22 प्रतिशत, सन फार्मा 0.05 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन स्टॉक्स ने कराया निवेशकों का नुकसान

वहीं दूसरी ओर, आज इंफोसिस के शेयर 2.09 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.00 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.21 प्रतिशत, टीसीएस 1.09 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.94 प्रतिशत, एटरनल 0.83 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.78 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.34 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.10 प्रतिशत, इंडिगो 0.10 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा