1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 295 और निफ्टी 114 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स 295 और निफ्टी 114 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 05, 2025 03:37 pm IST,  Updated : May 05, 2025 03:54 pm IST

एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 114.45 अंकों (0.47%) की बढ़त लेकर 24,461.15 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, adani ports, bajaj finserv, mahindra - India TV Hindi
आज निफ्टी 50 इंडेक्स 114.45 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ Image Source : PTI

Share Market Closing 5th May, 2025: सोमवार को भारतीय बाजार साधारण बढ़त लेकर बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 294.85 अंकों (0.37%) की बढ़त के साथ 80,796.84 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 114.45 अंकों (0.47%) की बढ़त लेकर 24,461.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 259.75 अंक उछलकर 80,501.99 अंकों पर और निफ्टी 12.5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24346.70 के लेवल पर बंद हुआ था। 

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में जोरदार तेजी

आज हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा 6.31 प्रतिशत की बढ़त और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 4.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बजाज फिनसर्व, महिंद्रा के शेयरों में भी बड़ी तेजी

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर 3.73 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.11, एटरनल 2.45, आईटीसी 1.87, पावरग्रिड 1.68, टाटा मोटर्स 1.50, एशियन पेंट्स 1.18, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.98, बजाज फाइनेंस 0.79, भारती एयरटेल 0.73, एचडीएफसी बैंक 0.69, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.64, टाटा स्टील 0.57, मारुति सुजुकी 0.44, टीसीएस 0.36, सनफार्मा 0.34, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11 और लार्सन एंड टुब्रो 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। 

भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर आज 1.26, एक्सिस बैंक 0.64, टाइटन 0.62, इंडसइंड बैंक 0.50, आईसीआईसीआई बैंक 0.26, एचसीएल टेक 0.22, नेस्ले इंडिया 0.16, टेक महिंद्रा 0.10, इंफोसिस 0.08 और एनटीपीसी के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा