1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Open: गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 600 अंक फिसला

Share Market Open: गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 600 अंक फिसला

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 14, 2024 09:31 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 09:49 am IST

Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। गिरावट का सबसे ज्यादा असर लार्ज और मिडकैर शेयरों पर हुआ है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 550 अंक या 0.77 प्रतिशत फिसलकर 71,004 अंक और निफ्टी 162 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 21,581 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बैंक निफ्टी भी 439 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरकर 45,062 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई पर 479 अंक तेजी के साथ और 1345 शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप50 इंडेक्स 1.11 प्रतिशत या 151 अंक की गिरावट के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 86.10 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,557 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, आईटीसी, रिलायंस और मारुति सुजुकी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। विप्रो, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एचसीएल स्टील, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एलएंडटी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, एसबीआई, टाटा मोटर्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

वैश्विक बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। टोक्यो, सियोल और बैंकॉक के बाजारों में गिरावट हो रही है। वहीं, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। कच्चा तेल भी एक सीमित दायरे में ही कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा