1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, बंपर तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, बंपर तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 14, 2025 09:25 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 09:25 am IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 50.20 अंक (0.20%) की हल्की तेजी के साथ 25,277.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया।

BSE, NSE, nifty 50, sensex, nifty, share market, stock market, hcl tech, tcs, eternal, bharti airtel- India TV Hindi
मंगलवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 14 October, 2025: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 77.49 अंकों (0.09%) की मामूली बढ़त के साथ 82,404.54 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 50.20 अंक (0.20%) की हल्की तेजी के साथ 25,277.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। कल, सेंसेक्स 289.74 अंकों की गिरावट के साथ 82,211.08 अंकों पर और निफ्टी 92.85 अंक के नुकसान के साथ 25,192.50 अंकों पर खुला था।

सेंसेक्स की 30 में से 22 शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 7 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 36 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की आज कैसी रही शुरुआत

इनके अलावा, सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 1.65 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.44 प्रतिशत, इंफोसिस 0.99 प्रतिशत, एटरनल 0.79 प्रतिशत, टीसीएस 0.59 प्रतिशत, बीईएल 0.51 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.25 प्रतिशत, आईटीसी 0.25 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत, एलएंडटी 0.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.16 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.14 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.10 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.09 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.01 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को मारुति सुजुकी के शेयर 0.14 प्रतिशत, सन फार्मा 0.12 प्रतिशत, टाइटन 0.12 प्रतिशत, ट्रेंट 0.11 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा