1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर स्टॉक्स

शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 15, 2025 09:23 am IST,  Updated : Oct 15, 2025 09:29 am IST

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 5 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, axis bank, tech mahindra, infosys, tc- India TV Hindi
बुधवार को हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर स्टॉक्स Image Source : PTI

Share Market Opening 15 October, 2025: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 167.27 अंकों (0.20 %) की तेजी के साथ 82,197.25 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.45 अंकों (0.14%) की बढ़त के साथ 25,181.95 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को भी बाजार ने हरे निशान मं कारोबार शुरू किया था, लेकिन अंत में बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था। कल, सेंसेक्स 77.49 अंकों की बढ़त के साथ 82,404.54 अंकों पर और निफ्टी 50.20 अंक (0.20%) की तेजी के साथ 25,277.55 अंकों पर खुला था।

हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर स्टॉक्स

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 5 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

बीईएल, बजाज फाइनेंस समेत इन शेयरों ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज बीईएल के शेयर 0.56 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.53 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.53 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.52 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.51 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.45 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43 प्रतिशत, आईटीसी 0.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.32 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.31 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.29 प्रतिशत, टीसीएस 0.28 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.27 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.23 प्रतिशत, ट्रेंट 0.22 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.21 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.20 प्रतिशत, एसबीआई 0.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.09 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को टाइटन के शेयर 0.52 प्रतिशत, इंफोसिस 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.12 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा