1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 256 और निफ्टी 50 में 56 अंकों की तेजी

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 256 और निफ्टी 50 में 56 अंकों की तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 17, 2024 09:22 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 09:43 am IST

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 173.52 अंकों की गिरावट के साथ 81,646.60 अंकों पर खुला था और 319 अंक टूटकर 81,501.36 पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी 50 भी कल 48.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,008.55 अंकों पर खुला था और अंत में 86.05 अंक की गिरावट के साथ 24,971.30 के लेवल पर बंद हुआ था।

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था भारतीय बाजार- India TV Hindi
बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था भारतीय बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 17th October, 2024: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज बीएसई सेंसेक्स 256.71 अंकों की तेजी के साथ 81,758.07 अंकों पर और निफ्टी 50 56.10 अंकों की तेजी के साथ 25,027.40 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में नुकसान के साथ कारोबार शुरू हुआ था और नुकसान के साथ ही बंद भी हुआ था। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 173.52 अंकों की गिरावट के साथ 81,646.60 अंकों पर खुला था और 319 अंक टूटकर 81,501.36 पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी 50 भी कल 48.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,008.55 अंकों पर खुला था और अंत में 86.05 अंक की गिरावट के साथ 24,971.30 के लेवल पर बंद हुआ था।

हरे निशान में खुले सेंसेक्स की 26 कंपनियों के शेयर

गुरुवार को बीएसई की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले जबकि बाकी की सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। इसके अलावा, सनफार्मा 0.95 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.93 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.91 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.90 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.82 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.82 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.81 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.80 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक के शेयर 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। 

इन शेयरों ने भी फायदे के साथ शुरू किया कारोबार 

इसी तरह, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ खुले।

इन 4 कंपनियों के शेयर में दिखा नुकसान

वहीं दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.50 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले। एचडीएफसी बैंक 0.44 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.04 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा