1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 80,500 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त- इन स्टॉक्स ने अच्छी बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

80,500 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त- इन स्टॉक्स ने अच्छी बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 02, 2025 09:26 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 09:26 am IST

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

BSE, NSE, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex, bajaj finance, bel, mahindra and mahi- India TV Hindi
रिलायंस, बीईएल, अडाणी पोर्ट्स ने भी बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार Image Source : PTI

Share Market Opening 2 September, 2025: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक लंबे अंतराल के बाद लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 155.60 अंकों (0.19%) की बढ़त लेकर 80,520.09 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 27.95 अंकों की (0.11%) बढ़त के साथ 24,653.00 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 19.34 अंकों की बढ़त लेकर 79,828.99 अंकों पर और निफ्टी 5.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,432.70 अंकों पर खुला था। हालांकि, कारोबार के दौरान बाजार में जमकर खरीदारी हुई और अंत में मार्केट एक शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

एटरनल के शेयरों ने की शानदार शुरुआत

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 2 कंपनी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 38 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 12 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

रिलायंस, बीईएल, अडाणी पोर्ट्स ने भी बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.92 प्रतिशत, बीईएल 0.76 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.63 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.54 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.45 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.39 प्रतिशत, एलएंडटी 0.34 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.32 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.19 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.17 प्रतिशत, टीसीएस 0.16 प्रतिशत, टाइटन 0.10 प्रतिशत, सनफार्मा 0.10 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.09 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.07 प्रतिशत, आईटीसी 0.07 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.07 प्रतिशत, एसबीआई 0.05 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.04 प्रतिशत, ट्रेंट 0.04 प्रतिशत और एचसीएल टेक के स्टॉक्स 0.02 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, एशियन पेंट्स के शेयरों ने आज 0.25 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.23 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.06 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। जबकि, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा