1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में भारी उतार-चढ़ाव

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में भारी उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 22, 2024 09:26 am IST,  Updated : Oct 22, 2024 09:54 am IST

सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। पिछले कई हफ्तों से शेयर बाजार में जारी बिकवाली की वजह से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

मंगलवार को 03.81 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स- India TV Hindi
मंगलवार को 03.81 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स Image Source : REUTERS

Share Market Opening 22nd October, 2024: भारतीय शेयर बाजार की आज बेहद सुस्त शुरुआत हुई। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 03.81 अंकों की बढ़त लेकर 81,155.08 अंकों पर खुला और एनएसई निफ्टी 17.55 अंकों की बढ़त के साथ 24,798.65 अंकों पर खुला। आज प्री-ओपनिंग के साथ ही बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल, सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। बताते चलें कि पिछले कई हफ्तों से शेयर बाजार में जारी बिकवाली की वजह से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे

 

कारोबार शुरू होने के बाद सुबह 09.17 बजे सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे जबकि बाकी के बचे सभी 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा था।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

सुबह 09.17 बजे तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बिजनेस कर रहे थे।

किन कंपनियों के शेयर में उतार-चढ़ाव

इनके अलावा, पावरग्रिड 0.91 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.83 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.81 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.66 प्रतिशत, इंफोसिस 0.64 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.42 प्रतिशत, टाइटन 0.40 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.36 प्रतिशत, रिलायंस 0.32 फीसदी, टीसीएस 0.23 फीसदी, आईटीसी 0.18 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.11 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.08 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.06 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, सनफार्मा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, जेएसडब्लू स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा