1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 122 और निफ्टी ने 18 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, बड़ी गिरावट के साथ खुले ये शेयर

सेंसेक्स 122 और निफ्टी ने 18 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, बड़ी गिरावट के साथ खुले ये शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 25, 2024 09:24 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 09:35 am IST

बीएसई सेंसेक्स 122.18 अंकों की तेजी के साथ 80,187.34 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 भी 18.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,418.05 अंकों पर खुला। कल गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान में खुला था और लाल निशान में बंद हुआ था।

शेयर बाजार पिछले कई बार से इसी पैटर्न को फॉलो कर रहे हैं- India TV Hindi
शेयर बाजार पिछले कई बार से इसी पैटर्न को फॉलो कर रहे हैं Image Source : REUTERS

Share Market Opening 25th October, 2024: हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 122.18 अंकों की तेजी के साथ 80,187.34 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 भी 18.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,418.05 अंकों पर खुला। कल गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान में खुला था और लाल निशान में बंद हुआ था। बताते चलें कि भारतीय शेयर बाजार पिछले काफी समय से इसी पैटर्न को फॉलो कर रहा है।

निफ्टी की 30 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले तो 8 कंपनियों के शेयरों ने नुकसान के साथ लाल निशान में शुरुआत की। इनके अलावा, 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। निफ्टी 50 की भी 50 में से 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। जबकि बाकी की 8 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा आईटीसी 0.87 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.72 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.67 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.56 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.45 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में खुले

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.24 प्रतिशत, इंफोसिस 0.23 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.22 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.22 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.22 प्रतिशत, सनफार्मा 0.19 प्रतिशत, टीसीएस 0.14 प्रतिशत, टाइटन 0.09 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.07 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

इंडसइंड बैंक के शेयर में भारी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक के शेयर 6.17 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ खुले। एनटीपीसी के शेयर 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 1.97 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.32 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.29 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.24 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.09 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा