1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, इन शेयरों में तेजी, गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, इन शेयरों में तेजी, गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 29, 2025 09:22 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 09:36 am IST

सोमवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 21.05 अंकों (0.08%) की बढ़त लेकर 26,063.35 अंकों पर खुला।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tmpv, tata motors, bel, tata steel, i- India TV Hindi
सोमवार को शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत Image Source : PTI

Share Market Opening 29 December, 2025: सोमवार को हफ्ते के पहले दिन बाजार ने मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 36.70 अंकों (0.04%) की गिरावट के साथ 85,004.75 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 21.05 अंकों (0.08%) की बढ़त लेकर 26,063.35 अंकों पर खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स की ज्यादातर कंपनियों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते BSE के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 112.09 अंकों (0.13 प्रतिशत) की मामूली बढ़त देखी गई थी।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि सन फार्मा के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। इसी तरह, आज सुबह 09.24 बजे तक निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा था। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आज सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर 0.88 प्रतिशत, टाइटन 0.57 प्रतिशत, ट्रेंट 0.49 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.43 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.42 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.37 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.30 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.29 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.29 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर 0.21 प्रतिशत, एसबीआई 0.20 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.20 प्रतिशत, टीसीएस 0.16 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.16 प्रतिशत, एलएंडटी 0.09 प्रतिशत, एटरनल 0.07 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.35 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.28 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 प्रतिशत, आईटीसी 0.10 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.06 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा