1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 178 और निफ्टी 42 अंकों की बढ़त के साथ खुले

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 178 और निफ्टी 42 अंकों की बढ़त के साथ खुले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 29, 2025 09:18 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 09:25 am IST

सोमवार को सेंसेक्स 1005.84 अंक (1.27 प्रतिशत) के जोरदार उछाल के बाद 80,218.37 के लेवल पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, bajaj finserv, hcl tech, indusind ban- India TV Hindi
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी Image Source : PTI

Share Market Opening 29th April, 2025: सोमवार को शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को भी तेजी के साथ हरे निशान में खुला। आज बीएसई सेंसेक्स 178.55 अंकों की बढ़त के साथ 80,396.92 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 ने भी 42.20 अंकों की बढ़त लेकर 24,370.70 अंकों पर कारोबार शुरू किया। सोमवार को सेंसेक्स 1005.84 अंक (1.27 प्रतिशत) के जोरदार उछाल के बाद 80,218.37 के लेवल पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी भी 289.15 अंक (1.20 प्रतिशत) की तेजी के साथ 24328.50 के लेवल पर बंद हुआ था।

इंडसइंड बैंक के शेयरों में शानदार तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 40 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 9 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बाकी शेयरों का कैसा रहा हाल

इनके अलावा, मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर 1.13 प्रतिशत, एटरनल 1.03 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.79 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.78 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.74 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.73 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.65 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.63 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.62 प्रतिशत, टाइटन 0.59 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.51 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.39 प्रतिशत, टीसीएस 0.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, रिलायंस 0.36 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, नेस्ले इंडिया के शेयर आज 0.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.12 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.10 प्रतिशत, सनफार्मा 0.03 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा