1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 29, 2024 09:25 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 09:37 am IST

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले जबकि 4 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार- India TV Hindi
मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Opening 29th October, 2024: भारतीय शेयर बाजार आज एक बार फिर हरे निशान में खुला है। मंगलवार को शेयर बाजार बेहद मामूली बढ़त के साथ खुला। हफ्ते के दूसरे दिन धनतेरस के मौके पर बीएसई सेंसेक्स 32.16 अंकों की बढ़त के साथ 80,037.20 अंकों पर खुला जबकि एनएसई निफ्टी 50 सिर्फ 77.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,328.85 अंकों पर खुला। 

हरे निशान में खुले सेंसेक्स की 20 कंपनियों के शेयर

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले जबकि 4 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ था स्टॉक मार्केट

बताते चलें कि सोमवार को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कल काफी दिनों के बाद ऐसा हुआ कि हरे निशान में खुला शेयर बाजार, हरे निशान में ही बंद भी हुआ था। इससे पहले, बाजार एक ही पैटर्न को फॉलो कर रहा था जिसमें हरे निशान में खुलने के बाद बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हो रहा था।

एनटीपीसी के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

आज मंगलवार को सेंसेक्स के लिए एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 2.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। इसके अलावा सनफार्मा 1.02 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.79 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.71 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.63 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.60 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.57 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.57 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.56 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.52 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इनके अलावा टाटा स्टील, टाइटन, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक के शेयर भी बढ़त के साथ खुले। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

इंफोसिस में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.53 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.35 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.31 प्रतिशत, टीसीएस 0.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.02 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.02 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.02 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा