1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 30, 2025 09:20 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 09:43 am IST

सोमवार को हफ्ते के पहले दिन घरेलू बाजार ने फ्लैट शुरुआत की। सेंसेक्स ने जहां लाल निशान में ओपनिंग की तो वहीं निफ्टी ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, axis bank, trent, eternal, larsen and- India TV Hindi
सोमवार को घरेलू बाजार ने की फ्लैट शुरुआत Image Source : PTI

Share Market Opening 30 June, 2025: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 31.57 अंकों (0.04%) अंकों की मामूली गिरावट के साथ 84,027.33 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 23.85 अंकों (0.09%) की मामूली बढ़त के साथ 25,661.65 अंकों पर खुला। बताते चलें कि, पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 18.58 अंकों (0.02%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 83,774.45 अंकों पर और निफ्टी 27.65 अंकों की (0.11%) तेजी के साथ 25,576.65 अंकों पर खुला था।

निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियों ने हरे निशान में की शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि दो कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बढ़त लेकर खुले ट्रेंट, एटरनल समेत ये शेयर

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में ट्रेंट के शेयर 0.70 प्रतिशत, एटरनल 0.63 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.46 प्रतिशत, एसबीआई 0.35 प्रतिशत, सनफार्मा 0.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.32 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.30 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.30 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.27 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.25 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, इंफोसिस 0.16 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.13 प्रतिशत, बीईएल 0.13 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.12 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.07 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.06 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स के ये शेयर

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.44 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.36 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.31 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.29 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत, टीसीएस 0.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.03 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा