1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में हाहाकार! रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, निवेशकों के डूबे पैसे

बाजार में हाहाकार! रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, निवेशकों के डूबे पैसे

 Edited By: Vikash Tiwary
 Published : Jan 10, 2023 03:37 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 03:59 pm IST

आज शेयर बाजार में काफी कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट बंद होते वक्त कई कंपनियां को नुकसान उठाना पड़ गया है।

रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट- India TV Hindi
रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट Image Source : FILE

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर में जबरदस्त गिरावट देखी गई। मार्केट बंद होते वक्त सेंसेक्स 606 अंक लुढककर 60,141 पर तथा निफ्टी 192 प्वाइंट गिरकर  18,856 पर कारोबार बंद किया।

रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट
Image Source : BSEरिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट

एक दिन में डूब गए निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट आई, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने बड़े कंपटीटरों को पीछे छोड़ दिया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी गिरा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी टूटा। बीएसई-लिस्टेड फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण ₹283 लाख करोड़ से गिरकर ₹280.9 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही दिन में 2.1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

ये आंकड़े भी बाजार को करेंगे प्रभावित 

उन्होंने कहा कि वैश्विक रुझान, रुपये का उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मीणा ने कहा कि तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत आईटी कंपनियों के साथ होगी। सप्ताह के दौरान टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 या 1.55 प्रतिशत के नुकसान में रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.85 अंक या 1.6 प्रतिशत टूटा। 

नए साल में शुरुआत सतर्क रुख के साथ

जूलियर बेयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक मिलिंद एम ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों की नए साल में शुरुआत सतर्क रुख के साथ हुई। बाजारों में वहीं रुख दिखा, जो पिछले साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में था। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा जारी होने के बाद निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा पर असर पड़ा है। इस ब्योरे से 2023 में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का संकेत मिला है। नायर ने कहा कि इस सप्ताह आईटी क्षेत्र की कंपनियां टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। वहीं 12 जनवरी को आईआईपी और सीपीआई के आंकड़े आएंगे। 

कंपनियों के रिजल्ट पर निवेशकों की नजर 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि.के उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि घरेलू कारकों के अलावा वैश्विक बाजार के रुख पर सभी की निगाह रहेगी। सैमको सिक्योरिटीज में बाजार परिदृश्य प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा कि इस सप्ताह बाजार भागीदारों की निगाह अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी। ‘‘घरेलू मोर्चे पर तीसरी तिमाही के नतीजों के सीजन की शुरुआत आईटी कंपनियों के साथ होगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा