1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर मार्केट के स्पेशल सेशन में दिखी तेजी, ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर मार्केट के स्पेशल सेशन में दिखी तेजी, ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 02, 2024 10:19 am IST,  Updated : Mar 02, 2024 01:40 pm IST

कामकाज को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने में एक्सचेंज को तैयार रखने के लिए यह सेशन आयोजित हो रहा है। पहला ट्रेडिंग सेशन सुबह 9:15 से सुबह 10 बजे तक आयोजित हुआ है। वहीं, दूसरा ट्रेडिंग सेशन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Special Trading Session : एनएसई और बीएसई पर आज दो सेशंस में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित हो रहा है। पहले सेशन में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। यह सेशन सुबह 9:15 से सुबह 10 बजे तक आयोजित हुआ। पहले सेशन में बीएसई सेंसेक्स 0.16 फीसदी या 114.91 अंक की बढ़त के साथ 73,860.26 पर बंद हुआ। पहले सत्र में बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी पहले सत्र में 0.25 फीसदी या 56.25 अंक की बढ़त लेकर 22,395 पर बंद हुआ।

दूसरे सत्र में बीएसई सेंसेक्स 0.08 फीसदी या 60.80 अंक की बढ़त लेकर 73,806.15 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.18 फीसदी या 39.65 अंक की बढ़त के साथ 22,378.40 पर बंद हुआ।

इन शेयरों में रही तेजी

स्पेशल ट्रेडिंग के दौरान पहले सत्र में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल और डॉ रेड्डी के शेयर में बढ़त दर्ज हुई। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, ग्रेसिम, एक्सिस बैंक और सनफार्मा का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो 1 को छोड़कर शेष सभी सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी हेल्थकेयर में देखने को मिली। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक में मामूली गिरावट दिखी।

क्यों हो रहा स्पेशल ट्रेडिंग सेशन

बीएसई और एनएसई पर आज स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित हो रहा है। इसमें इंट्राडे में कामकाज को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ले जाया जा रहा है। कामकाज को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने में एक्सचेंज को तैयार रखने के लिए यह सेशन आयोजित हो रहा है। पहला ट्रेडिंग सेशन सुबह 9:15 से सुबह 10 बजे तक आयोजित हुआ है। वहीं, दूसरा ट्रेडिंग सेशन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा