1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Open: सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार; निफ्टी 20,900 और सेंसेक्स 69,500 के करीब

Stock Market Open: सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार; निफ्टी 20,900 और सेंसेक्स 69,500 के करीब

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 13, 2023 09:44 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 10:10 am IST

Stock Marker Open: भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आईटी और फाइनेंस शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है।

सेंसेक्स- India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के सत्र में कारोबार की शुरुआत सपाट हुई। बाजार के मुख्य सूचकांक हल्के लाल निशान में खुले हैं। खबर लिखे जाने कर बीएसई सेंसेक्स 64 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 69,497 अंक और निफ्टी 9 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 20,896 अंक पर कारोबार कर रहा था। बाजार में आज आईटी, सरकारी बैंक, फिनसर्विस, निजी बैंक और सर्विस सेक्टर के शेयर दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। आज के सत्र में लार्ज कैप शेयरों में ही बिकवाली देखी जा रही है। स्मॉल और मिड कैप शेयरों में आज भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक, एमएंडएम, एलएंडटी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाटा स्टील, भारतीय एयरटेल, टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स, एचयूएल और जेएसडब्लू स्टील तेजी के साथ ओपन हुए हैं। 

टीसीएस, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एचयूएल और टाइटन में गिरावट देखी जा रही है।

वैश्विक बाजार का हाल 

एशियन के ज्यादातर बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। शंघाई, हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सियोल के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। हालांकि, टोक्यो और ताइपे के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चा तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

कल के कारोबारी सत्र में बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 377.5 अंक गिरकर 69551.09 अंक के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के आखिर में 90.7 अंक की गिरावट के साथ 20906.40 के लेवल पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा