1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 21,700 के ऊपर

Stock Market Close: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 21,700 के ऊपर

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 05, 2024 03:47 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 04:02 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुए हैं। आईटी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है।

BSE- India TV Hindi
BSE Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार  शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार के सभी सूचकांकों में तेजी देखी गई है। बीएसई सेंसेक्स 178.58 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,026.15 अंक और निफ्टी 52.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,710 अंक पर बंद हुआ है। 

आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्ज कैप तीनों ही इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। आज के सत्र में गिरने वालों की अपेक्षा गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। आईटी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और फिन सर्विस सेक्टर में दबाव देखा गया है। 

गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इन्फोसिस, एचयूएल, विप्रो, एलएंडटी, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, एमएंडएम, एसबीआई और मारुति सुजुकी के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक,  टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्लू स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील गिरावट के साथ बंद हुए हैं।  

वैश्विक बाजारों में उछाल

एशियाई बाजारों में आज के कारोबारी सत्र में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। टोक्यो के बाजार बढ़कर बंद हुए हैं। शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल के बाजार में गिरावट देखी गई है। अमेरिका के बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बढ़कर बंद हुए हैं। हालांकि, ज्यादातर यूरोपीय बाजारों में कल गिरावट देखने को मिली थी। कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत बढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.94 प्रतिशत बढ़कर 72.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

सप्ताह के आखिरी सत्र में भी शेयर मार्केट की ओपनिंग भी तेजी के साथ हुई थी।  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का इंडेक्स सेंसेक्स मार्केट खुलने पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 250.31 अंक की तेजी के साथ  72097.88 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी भी 72.45 अंक की उछाल के साथ 21,731.05 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा