1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: तेजी के साथ बंद हुए भारतीय बाजार, इन शेयरों में दिखी खरीदारी

Stock Market Close: तेजी के साथ बंद हुए भारतीय बाजार, इन शेयरों में दिखी खरीदारी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 11, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 04:09 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ है। ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार के मुख्य सूचकांकों ने पूरे सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार किया। बीएसई सेंसेक्स 63 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 71,721 अंक और एनएसई निफ्टी 28 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,647 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है। 

आज के कारोबारी सत्र में आज बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,337 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 89 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,476 अंक पर बंद हुआ। ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और आईटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स पैक में रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। 

वहीं, इन्फोसिस, एचयूएल, विप्रो, एलएंडटी, जेएसडब्लू स्टील, नेस्ले, सनफार्मा, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एचसीएच टेक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईटीसी, एमएंडएम और भारती एयरटेल लाल निशान में बंद हुए हैं।

वैश्विक बाजारों में तेजी 

एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइपे के बाजारों हरे निशान में बंद हुए हैं। बैंकॉक, सियोल और जकार्ता  के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। अमेरिका के बाजारों में तेजी देखी गई थी। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत या 1.09 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 77.92 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 1.56 प्रतिशत या 1.13 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा