1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 66,000 अंक के पार

Stock Market Close: बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 66,000 अंक के पार

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 28, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 04:17 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली है। ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई है।

BSE- India TV Hindi
भारतीय बाजार में तेजी Image Source : INDIA TV

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी देखने को मिली। बाजार के मुख्य सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 204.16 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,174.20 अंक और एनएसई निफ्टी 95 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 19,889.70 अंक पर बंद हुआ। आज स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप समेत सभी इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। 

एनएसई पर फार्मा और एफएमजीसी छोड़कर करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस, मेटल, रियल्टी और इन्फ्रा शेयरों में देखी गई। अडानी ग्रुप के शेयरों में आज के सत्र में 20 प्रतिशत तक चढ़ गए। अडानी टोटल गैस 19.99 प्रतिशत, अडानी ग्रीन 13.55 प्रतिशत और अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.19 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ है। 

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक, एसबीआई, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, विप्रो, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, जेएसडब्लू स्टील,और रिलायंस का शेयर चढ़कर बंद हुआ। आईटीसी, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एचयूएल, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजार का माहौल 

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला माहौल देखने को मिला। टोक्यो, हांगकांग और ताइपे के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं, बैंकॉक, सियोल, इंडोनेशिया, शंघाई के बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार कल के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। 

बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट ओपनिंग मिली थी। बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स हरे निशान में शुरुआत करता हुआ 31.62 अंक की मामूली बढ़त के साथ ही 66001.66 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 19816.70 के  लेवल पर शुरुआत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा