1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 655 और निफ्टी 203 अंक उछला

Stock Market Close: बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 655 और निफ्टी 203 अंक उछला

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 28, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 04:04 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की अपेक्षा लार्जकैप शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखी गई।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतफा खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 655 अंक या 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,651 अंक और एनएसई निफ्टी 203 अंक या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,326 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी बैंक में भी आज के सत्र में तेजी देखी गई और यह 238 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,075 अंक पर बंद हुआ। 

एनएसई पर आज बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। हालांकि, लार्ज के मुकाबले मिड और स्मॉल कैप शेयरों में कम खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 238 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,075 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 15,270 अंक पर बंद हुआ। 

गेनर्स और लूजर्स

बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एमएंडएम, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा स्टील, एलएंडटी, जेएसडब्लू स्टील, विप्रो, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी का शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। वहीं, रिलायंस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक दबाव के साथ बंद हुआ है। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों में मिलाजुला माहौल देखने को मिला है। टोक्यो, ताइपे, सियोल, जकार्ता और बैंकॉक के बाजारों में गिरावट देखी गई है। वहीं, हांगकांग और शंघाई के बाजार तेजी के साथ बंद हुए हैं। यूरोपीय बाजारों में तेजी का दौर बना हुआ है। वहीं, बुधवार को अमेरिकी बाजार एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल में तेजी का बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा