1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भागे

Stock Market: लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भागे

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 22, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 04:01 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है। आज ऑटो, पीएसयू, फाइनेंस, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में बढ़त देखी गई है।

Stocks - India TV Hindi
Stocks Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। सभी बड़े इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 190 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 72,831 अंक और निफ्टी 84.80 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 22,096 अंक पर बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों में भी तेजी का ट्रेंड देखने को मिला है। निफ्टी बैंक 178 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 46,863 अंक पर बंद हुआ है। 

एनएसई पर चढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96 अंक या 0.64 प्रतिशत 15,056.75 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 279 अंक या 0.59 प्रतिशत 47,312 अंक बढ़कर हरे निशान में बंद हुआ। आज ऑटो, पीएसयू, फाइनेंस, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में बढ़त देखी गई है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, सनफार्मा, टाइटन, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईटीआई बैंक, पावर ग्रिड, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एसबीआई, रिलायंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो और इन्फोसिस के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। टोक्यो और ताइपे के बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। यूरोप के के ज्यादातर बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार गुरुवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा