1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी; 20,100 के करीब बंद हुआ निफ्टी

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी; 20,100 के करीब बंद हुआ निफ्टी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 29, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 04:28 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, एमएंडएम, विप्रो, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र तेजी वाला रहा। बाजार के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 727.71 अंक या 1.10 प्रतिशत 66,901.92 और एनएसई निफ्टी 206.90 अंक या 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,096.60 अंक पर बंद हुआ। 

आज के सत्र में लार्ज कैप, स्मॉल कैप और मिड कैप तीनों ही इंडेक्स में तेजी देखने को मिली है। एनएसई के ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिनसर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखी गई है। हालांकि, मीडिया और रियल्टी शेयरों पर दबाव देखा गया है। 

 
गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, एमएंडएम, विप्रो, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्लू स्टील, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा, एलएंडटी, भारतीय एयरटेल, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, पावर ग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर्स बढ़कर बंद हुए हैं।  वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन और नेस्ले के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

तेजी की वजह 

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि निफ्टी इंडेक्स 20,000 अंक के मनोवैज्ञानिक मील के पत्थर को पार कर गया और 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस महीने निफ्टी में करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस तेजी के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों को लेकर नरमी के संकेत और विदेशी निवेशकों की ओर से की जाने वाली खरीदारी ने निवेशकों के कॉन्फिडेंस को बढ़ाया है। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में आज के कारोबारी सत्र में मिला-जुला कारोबार हुआ है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल और जकार्ता के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, ताइपे के बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। खबर लिखे जाने तक ज्यादातर यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजारों भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल में हल्की तेजी देखने को मिल रही है और यह 1.23 प्रतिशत बढ़कर 82.46 डॉलर प्रति बैरल पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा