1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Tata Motors और ONGC के शेयर उछले, जानिए कहां रही गिरावट

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Tata Motors और ONGC के शेयर उछले, जानिए कहां रही गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 25, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 03:56 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 5.97 फीसदी, ओएनजीसी में 4.83 फीसदी, बीपीसीएल में 3.67 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 3.62 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 2.91 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.14 फीसदी या 109 रुपये की गिरावट के साथ 80,039 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.03 फीसदी या 7.40 रुपये की गिरावट के साथ 24,406 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 5.97 फीसदी, ओएनजीसी में 4.83 फीसदी,  बीपीसीएल में 3.67 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 3.62 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 2.91 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट एक्सिस बैंक में 5.08 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 2.50 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 2.14 फीसदी, टाइटन में 2.11 फीसदी और टाटा स्टील में 1.75 फीसदी दर्ज हुई।

निफ्टी मेटल में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज निफ्टी मेटल में सबसे अधिक गिरावट 1.29 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.84 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.83 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.92 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.58 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.15 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.07 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.50 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.22 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.50 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.61 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.94 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.81 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 1.26 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा