1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market : बाजार आज फिर गिरावट के साथ हुआ बंद, उधर मेटल और ऑटो शेयरों में आया उछाल

Stock Market : बाजार आज फिर गिरावट के साथ हुआ बंद, उधर मेटल और ऑटो शेयरों में आया उछाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 20, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 03:51 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 4.07 फीसदी, एनटीपीसी में 3.26 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.89 फीसदी, बीईएल में 2.58 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 2.43 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.28 फीसदी या 220 अंक की गिरावट के साथ 75,733 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.11 फीसदी या 26 अंक की गिरावट के साथ 22,906 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 4.07 फीसदी, एनटीपीसी में 3.26 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.89 फीसदी, बीईएल में 2.58 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 2.43 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी बैंक में 2.37 फीसदी, मारुति में 2.18 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.73 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 1.59 फीसदी और एचसीएल टेक में 1.36 फीसदी देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी मेटल में 1.96 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.22 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.10 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.70 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.12 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.09 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.48 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.35 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.45 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.48 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.26 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.48 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.16 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.14 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.04 फीसदी, निफ्फी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.75 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा