1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, FMCG और रियल्टी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 100 अंक उछला

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, FMCG और रियल्टी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 100 अंक उछला

 Published : May 25, 2023 03:54 pm IST,  Updated : May 25, 2023 06:53 pm IST

शेयर बाजार में आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। बाजार की तेजी के साथ दिन भर कारोबार करता रहा लेकिन बाजार में बंद होते समय मुनाफा वसूली हावी हुई।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : PTI

बुधवार की गिरावट के बाद आज एक बार फिर शेयर बाजार में हरियाली दिखाई दी। एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों की तेजी के बल पर सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में बंद होने में कामयाब रहे। बाजार बंद होने से पहले सेंसेक्स करीब 150 अंक तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। लेकिन अचानक बाजार बंद होते समय कुछ बिकवाली देखने को मिली और बाजार करीब 100 अंक की तेजी पर बंद हुआ। सेंसेक्स 98.84 अंक की बढ़त के साथ 61,872.62 अंक पर; निफ्टी 35.75 अंक के लाभ से 18,321.15 अंक पर बंद हुआ। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही थी। लेकिन अंत में यह भी 35.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत के लाभ के साथ 18,321.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, नेस्ले, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में विप्रो, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा स्टील शामिल हैं।

sensex view top 30
Image Source : FILEsensex view

च्वाइस ब्रोकिंग के इक्विटी शोध विश्लेषक देवेन मेहता ने कहा, "वायदा एवं विकल्प खंड के अनुबंध सौदों के मासिक निपटान का दिन होने से भारतीय शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा।" बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.36 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मालकैप सूचकांक में 0.27 प्रतिशत की तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा