1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Closing: बाजार का ताबड़तोड़ बाउंसबैक, Sensex-Nifty फिर रिकॉर्ड स्तर पर हुए बंद, मार्केट कैप 301.70 लाख करोड़ रुपये के पार

Stock Market Closing: बाजार का ताबड़तोड़ बाउंसबैक, Sensex-Nifty फिर रिकॉर्ड स्तर पर हुए बंद, मार्केट कैप 301.70 लाख करोड़ रुपये के पार

 Published : Jul 06, 2023 03:44 pm IST,  Updated : Jul 06, 2023 08:47 pm IST

आज सुस्ती के साथ खुलने के बाद मध्य के घंटों में बाजार में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली। और एक बार फिर आल टाइम हाई बनाते हुए दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

Sensex- India TV Hindi
stock Market Image Source : PTI

शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार की सुस्ती के बाद गुरुवार का दिन एक बार फिर नए रिकॉर्ड के नाम रहा। सेंसेक्स और निफ्टी आज एक बार फिर सर्वकालिक उंचे स्तर पर जाकर बंद हुए। बाजार बंद होते सेंसेक्स में करीब 340 अंक की तेजी देखी गई और यह मार्केट क्लोजिंग के समय 65,785.64 पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी भी 86.90 अंकों की तेजी के साथ 19,485.40 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 33 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था। 

बाजार पूंजीकरण 301.70 लाख करोड़ रुपये के पार

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बृहस्पतिवार को 301.10 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ बाजार पूंजीकरण नई ऊंचाई पर पहुंचा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26 जून से चार जुलाई के दौरान रिकॉर्ड तेजी के बीच 2,500 से अधिक अंक चढ़ा था।

आज सुबह सपाट खुला बाजार 

आज सुबह बाजार की शुरुआत लगभग सपाट हुई थी। आज मार्केट खुलते वक्त सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रेड जोन में कारोबार करते नजर आए। बाद में बाजार में थोड़ी मजबूती देखने को मिली। बाद के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54.09 अंक की बढ़त के साथ 65,500.13 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.15 अंक की तेजी के साथ 19,419.65 अंक पर मजबूत रुख के साथ खुला। इसके बाद उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलने से दोनों मानक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Sensex Top 30
Image Source : FILESensex Top 30

पिछले सप्ताह टॉप-10 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बढ़ा

शेयर बाजार में सूचीबद्ध देश की शीर्ष 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे अधिक तेजी हुई। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,739.19 अंक या 2.76 फीसदी उछला। सेंसेक्स शुक्रवार को 803.14 अंक या 1.26 प्रतिशत उछलकर अपने उच्चतम स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ। बाजार में आई इस तेजी के चलते शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,88,050.82 करोड़ रुपये बढ़ गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक रहा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा