1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में दूसरे दिन रही तेजी, Sensex, Nifty शुरुआती गिरावट से उबरे

Stock Market में दूसरे दिन रही तेजी, Sensex, Nifty शुरुआती गिरावट से उबरे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 28, 2022 04:46 pm IST,  Updated : Jun 28, 2022 04:46 pm IST

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.58 प्रतिशत उछलकर 116.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

stock Market - India TV Hindi
stock Market  Image Source : FILE

Stock Market में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक बाजारों में तेजी आने के साथ कारोबार समाप्त होने से पहले ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.17 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,177.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 389.75 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.15 अंक यानी 0.11 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,850.20 अंक पर बंद हुआ। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी से लौटी मजबूती

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और लार्सन एंड टूब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग शुरुआती गिरावट से उबरते हुए लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

कच्चा तेल फिर उछला 

इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.58 प्रतिशत उछलकर 116.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,278.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

रुपया रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ 

मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 44 पैसे टूटकर 78.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की भावना कमजोर होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 22 पैसे की गिरावट के साथ 78.59 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला था। बाद में स्थानीय मु्द्रा और कमजोर होकर 78.59 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है। रुपया लागातार कमजोर होता जा रहा है। यह चिंता का विषय है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा