1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में लगातार चौथे दिन उछाल, सेंसेक्स 418 अंक की छलांग के साथ फिर 60,000 अंक के पार

Stock Market में लगातार चौथे दिन उछाल, सेंसेक्स 418 अंक की छलांग के साथ फिर 60,000 अंक के पार

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 17, 2022 05:02 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 05:02 pm IST

Stock Market: Sensex के शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, विप्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Stock market - India TV Hindi
Stock market Image Source : FILE

Stock Market: विदेशी निवेशकों की लिवाली की बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 60,000 अंक के पार पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 417.92 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 60,260.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 481.04 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 119 अंक यानी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 17,944.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 लाभ में रहे।

सेंसेक्स की इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

Sensex के शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, विप्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में तेजी प्रमुख कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली है। पश्चिमी बाजारों के मुद्रास्फीति से प्रभावित होने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, जिससे विदेशी निवेशकों का भारत को लेकर रुख बदला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिंसों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।’’

वैश्विक बाजार में भी रही तेजी

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। वहीं, यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार में सुस्ती का रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,376.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बाजार में आगे भी तेजी जारी रहने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा