1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शुरुआती कारोबार में Sensex 155 अंक टूटा और Nifty में भी भारी गिरावट, कई बड़ी कंपनियों की हालत खराब

Stock Market: शुरुआती कारोबार में Sensex 155 अंक टूटा और Nifty में भी भारी गिरावट, कई बड़ी कंपनियों की हालत खराब

 Edited By: Vikash Tiwary
 Published : Aug 12, 2022 11:03 am IST,  Updated : Aug 12, 2022 11:03 am IST

Stock Market:दुनिया भर में बढ़ती महंगाई का असर सेंसेक्स (Sensex) पर भी देखने को मिल रहा है। सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक टूट गया। दूसरी और निफ्टी (Nifty) में भी गिरावट देखने को मिली।

Stock Market: शुरुआती कारोबार...- India TV Hindi
Stock Market: शुरुआती कारोबार में Sensex 155 अंक टूटा Image Source : FILE

Highlights

  • शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक टूट गया
  • निफ्टी भी 37.25 अंक के नुकसान से 17,621.75 अंक पर आ गया
  • टेक महिंद्रा में दर्ज की गई भारी गिरावट

Stock Market: दुनिया भर में बढ़ती महंगाई का असर सेंसेक्स (Sensex) पर भी देखने को मिल रहा है। सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक टूट गया। दूसरी और निफ्टी (Nifty) में भी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और टीसीएस, इंफोसिस तथा मारुति जैसे बड़े शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155.21 अंक या 0.26 फीसदी टूटकर 59,177.39 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.25 अंक या 0.21 फीसदी के नुकसान से 17,621.75 अंक पर आ गया। 

टेक महिंद्रा में दर्ज की गई भारी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक 1.34 फीसदी की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, मारुति, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और सन फार्मा भी शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील, पॉवर ग्रिड, एसबीआई, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन लाभ में रहे। पिछले हफ्ते में, शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 515.31 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,332.60 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.25 अंक 0.71 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,659 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 99.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,298.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। 

विदेशी निवेशकों की वापसी

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी फिर से शुरू हो गई है। पिछले सत्र में विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने 825.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि इसी दौरान घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने भी 117.79 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। बाजार में विदेशी निवेशकों के पॉजिटिव रुख की वजह से ही दोबारा तेजी दिख रही है।

रुपया 9 पैसे टूटकर 79.71 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 79.71 पर आया। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 53 पैसे उछलकर एक माह के उच्च स्तर 78.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो पिछले 11 महीनों में रुपये में एक दिन के कारोबार में सर्वाधिक तेजी थी। हालांकि दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 106.16 पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा