1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ओमिक्रॉन संकट गहराने से शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 1,189.73 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़ रुपये

ओमिक्रॉन संकट गहराने से शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 1,189.73 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 20, 2021 11:11 am IST,  Updated : Dec 20, 2021 04:07 pm IST

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,028.61 अंक या 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55,983.13 पर था।

ओमिक्रॉन संकट गहराने...- India TV Hindi
ओमिक्रॉन संकट गहराने से शेयर बाजार में भारी गिरावट 

Highlights

  • सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1,000 अंक से अधिक गिर गया
  • निफ्टी 307.50 अंक की गिरावट के साथ 16,677.70 पर आ गया
  • एफआईआई ने शुक्रवार को 2,069.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

मुंबई। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर अर्थव्यवस्था की रफ्तार थमने की आशंका बढ़ गई है। आमिक्रॉन का यही डर शेयर बाजार के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा समाचार मिलने तक सेंसेक्स में करीब 1800 अंकों की गिरावट आ चुकी है। शेयर बाजार की इस तबाही में कुछ ही घंटों के भीतर ही निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते निवेशकों के चिंतित होने और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1,000 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। 

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,028.61 अंक या 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55,983.13 पर था। इसी तरह निफ्टी 307.50 अंक या 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 16,677.70 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सिर्फ सन फार्मा हरे निशान में थी। 

पिछले सत्र में सेंसेक्स 889.40 अंक या 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,011.74 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 263.20 अंक या 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 16,985.20 पर बंद हुआ था। 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,069.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.45 प्रतिशत गिरकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा