1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शेयर बाजार की सधी शुरुआत, सेंसेक्स 88 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,230 पर

Stock Market: शेयर बाजार की सधी शुरुआत, सेंसेक्स 88 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,230 पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 30, 2021 11:31 am IST,  Updated : Dec 30, 2021 11:32 am IST

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,793.24 पर पहुंच गया।

Stock Market: शेयर बाजार की सधी...- India TV Hindi
Stock Market: शेयर बाजार की सधी शुरुआत, सेंसेक्स 88 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,230 पर 

Highlights

  • शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 13.25 अंक की गिरावट आयी
  • दो घंटे के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूल बढ़त के साथ हरे निशान पर
  • निफ्टी 8.45 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,205.15 पर

मुंबई। साल खत्म होने में बस एक दिन बचा है, ऐसे में शेयर बाजार ने गुरुवार को सधी शुरुआत की है। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 13.25 अंक की गिरावट आयी। हालांकि करीब दो घंटे के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूल बढ़त के साथ हरे निशान पर आ गया। 

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,793.24 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.45 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,205.15 पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व को सबसे ज्यादा करीब 1.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद एम ऐंड एम, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एल ऐंड टी, रिलायंस, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आते हैं। दूसरी ओर, विप्रो, पॉवर ग्रिड, डॉ.रेड्डीज, टेक महिंद्रा और टाइटन लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे। पिछले सत्र में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.99 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,806.49 अंक पर बंद हुआ। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.65 अंक यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 17,213.60 अंक पर बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। बुधवार को उन्होंने 975.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 79.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा