1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार हरे निशान पर, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,150 के पार

शेयर बाजार हरे निशान पर, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,150 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 28, 2021 11:25 am IST,  Updated : Dec 28, 2021 11:48 am IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और पावरग्रिड भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सिर्फ डॉ रेड्डीज लाल निशान में था।

शेयर बाजार हरे निशान...- India TV Hindi
शेयर बाजार हरे निशान पर, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,150 के पार Image Source : AP

Highlights

  • सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक बढ़ा
  • सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में हुई
  • पिछले सत्र में सेंसेक्स 295.93 अंक बढ़कर 57,420.24 पर बंद हुआ

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक बढ़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 320.31 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 57,740.55 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 94.70 अंक या 0.55 फीसदी बढ़कर 17,180.95 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और पावरग्रिड भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सिर्फ डॉ रेड्डीज लाल निशान में था। 

पिछले सत्र में सेंसेक्स 295.93 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 57,420.24 पर और निफ्टी 82.50 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 17,086.25 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,038.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 78.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.88 के स्तर पर

घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 74.88 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.95 पर मजबूत खुला, और फिर पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 74.88 पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर करीब चार सप्ताह के उच्च स्तर 75 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा