1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शेयर बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,250 के पार

Stock Market: शेयर बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,250 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 29, 2021 11:37 am IST,  Updated : Dec 29, 2021 11:37 am IST

पिछले सत्र में सेंसेक्स 477.24 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 57,897.48 पर और निफ्टी 147.20 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 17,233.45 पर बंद हुआ था।

Stock Market: शेयर बाजार में...- India TV Hindi
Stock Market: शेयर बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,250 के पार  Image Source : AP

Highlights

  • सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ा गया
  • निफ्टी 28.45 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 17,261.70 पर पहुंच गया
  • एफआईआई ने मंगलवार को 207.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ा गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 104.31 अंक या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 58,001.79 था। इसी तरह निफ्टी 28.45 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 17,261.70 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया लाल निशान में आ गए। 

पिछले सत्र में सेंसेक्स 477.24 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 57,897.48 पर और निफ्टी 147.20 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 17,233.45 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 207.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा