1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान पर खुले बाजार, Sensex 200 अंक उछला Nifty 17,500 के ऊपर, जानिए आज किन सेक्टर्स में हैं कमाई के मौके

हरे निशान पर खुले बाजार, Sensex 200 अंक उछला Nifty 17,500 के ऊपर, जानिए आज किन सेक्टर्स में हैं कमाई के मौके

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Feb 24, 2023 09:22 am IST,  Updated : Feb 24, 2023 09:30 am IST

शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.48 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,713.71 अंक यानी 2.79 प्रतिशत टूट चुका है।

Stock Market News- India TV Hindi
Stock Market News Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजारों ने आज तेज शुरुआत की है। विदेशी बाजारों से मिले बेहतर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 59,900 के आसपास और निफ्टी 17,550 के ऊपर कारोबार कर रहा है। बैंक और आईटी शेयरों में तेजी दिख रही है। वहीं मैटल शेयर गिरावट के साथ कारेाबार कर रहे हैं। अडानी के शेयरों की बात करें तो ये स्टॉक तेजी में दिख रहे हैं, जबकि हिंडाल्को के शेयर दबाव में है। एशियाई शेयर ज्यादातर शुक्रवार को सुबह के सत्र में तेजी के साथ अधिक कारोबार कर रहे हैं।

Sensex 30 Shares
Image Source : FILESensex 30 Shares

विदेशी बाजारों में तेजी

कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 108.82 अंक बढ़कर 33,153.91 पर, एसएंडपी 500 21.27 अंक बढ़कर 4,012.32 पर और नैस्डैक कंपोजिट 83.33 अंक बढ़कर 11,590.40 पर बंद हुआ। वहीं आज एशियाई बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। अब तक के कारोबार में जापान का निक्केई 225 अंकों की तेजी पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.26% चढ़ कर कारोबार कर रहा है। 

कल गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार 

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। कल बीएसई सेंसेक्स 139 अंक नुकसान के साथ 59,605.80 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 59,960.04 के ऊपरी और 59,406.31 के निचले स्तर को छुआ। एनएसई निफ्टी 43.05 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 17,511.25 पर बंद हुआ।

5 दिनों में निवेशकों को 7.48 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.48 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,713.71 अंक यानी 2.79 प्रतिशत टूट चुका है। इससे पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण से 7,48,887.04 करोड़ रुपये कम हो चुके हैं। इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब 2,60,82,098.56 करोड़ रह गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा