1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Live: शेयर बाजार में आज यहां हैं कमाई के मौके, सेंसेक्स 2 महीने बाद 57000 के पार

Stock Market Live: शेयर बाजार में आज यहां हैं कमाई के मौके, सेंसेक्स 2 महीने बाद 57000 के पार

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 29, 2022 09:36 am IST,  Updated : Jul 29, 2022 11:30 am IST

सेंसेक्स 586.88 अंकों की तेजी के साथ 57,444.67 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्रटी भी 181 अंकों की तेजी के साथ 17,110.67 पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : PTI

Highlights

  • इस सप्ताह तेजी के क्रम को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की है
  • विदेशी बाजारों से मिले बेहतर संकेतों के बल पर सेंसेक्स और निफ्रटी हरे निशान पर खुले
  • सेंसेक्स 586.88 अंकों की तेजी के साथ 57,444.67 पर कारोबार कर रहा है

भारतीय शेयर बाजारों ने इस सप्ताह तेजी के क्रम को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की है। शुक्रवार को विदेशी बाजारों से मिले बेहतर संकेतों के बल पर सेंसेक्स और निफ्रटी हरे निशान पर खुले। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का रूख रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 619 अंक से अधिक चढ़कर 57,000 के स्तर को पार कर गया। तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 619.27 अंक की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 57,477.06 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 189.15 अंकों की बढ़त के साथ 17,118.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

यहां है कमाई का मौका

शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 586.88 अंकों की तेजी के साथ 57,444.67 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्रटी भी 181 अंकों की तेजी के साथ 17,110.67 पर कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, पॉवर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं डॉ.रेड्डीज और सन फार्मा के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

Sensex 30
Image Source : FILESensex 30
 

एशियाई बाजारों में तेजी 

एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और टोक्यो के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे हालांकि शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में रहे। एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,041.47 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,857.79 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 287.80 अंक यानी 1.73 प्रतिशत उछलकर 16,929.60 अंक पर बंद हुआ था।

रुपया 30 पैसे चढ़कर 79.39 पर आया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के नए सिरे से प्रवाह के बूते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 79.39 पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से भी रुपये को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.55 पर खुला। शुरुआती सौदों में रुपया बढ़त के साथ 79.39 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे की बढ़त दर्शाता है। पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.03 पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा