1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Open: सुस्त खुला भारतीय शेयर बाजार, इन सेक्टरों में हो रही खरीदारी

Stock Market Open: सुस्त खुला भारतीय शेयर बाजार, इन सेक्टरों में हो रही खरीदारी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 19, 2023 09:42 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 10:01 am IST

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार में सपाट खुला है। निफ्टी 19,400 और सेंसेक्स 71,300 के करीब है।

Stock Market Open- India TV Hindi
Stock Market Open Image Source : PTI

भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग मंगलवार को लगभग सपाट हुई। बाजार के सभी मुख्य सूचकांक हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 30 अंक बढ़कर 71,341 अंक और निफ्टी 10 अंक बढ़कर 21,430 अंक पर कारोबार कर रहा है। लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखी जा रही है। 

सेक्टर के हिसाब से देखें तो सरकारी बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी और सरकारी शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, बैंकिंग, आईटी, ऑटो, फिन सर्विस और निजी बैंकों के इंडेक्स में दबाव देखा जा रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में नेस्ले, रिलायंस, सन फार्मा, आईटीसी, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचयूएल, टाटा स्टील, विप्रो, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्लू स्टील, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड और एनटीपीसी गेनर्स हैं। वहीं, टीसीएस, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टाइटन कंपनी के शेयर दबाव के साथ खुले हैं।  

BSE
Image Source : BSEशेयर मार्केट

एशियाई बाजारों में तेजी 

एशिया के ज्यादातर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, जाकार्ता, बैंकॉक के बाजारों में बढ़त है। वहीं, सियोल और हांगकांग के बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के बाजार सोमवार को करीब आधार प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

कल बाजार में हुई थी गिरावट 

भारतीय बाजार कल लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 169 अंक या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,315 अंक और निफ्टी 38 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 21,419 अंक पर बंद हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा